गुरु रविदास मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर !
गुरु रविदास मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर !
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड नंबर-3 स्थित गुरु रविदास मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र में रखी नकदी चुराकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है।
मंदिर कमेटी की सदस्य आशा देवी ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह मंदिर में साफ-सफाई करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर का कैंची गेट खुला हुआ था और ताला टूटा पड़ा था। जब उन्होंने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दानपात्र भी टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
कमेटी के सदस्यों के अनुसार चोर दानपात्र से करीब पांच हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। आशा देवी ने बताया कि जिस रास्ते से चोर भागे, वहां दस, बीस और पचास रुपये के नोट तथा बीस-बीस रुपये के कुछ सिक्के भी गिरे हुए मिले, जिससे अंदेशा है कि जल्दबाजी में नकदी का कुछ हिस्सा रास्ते में गिर गया। आशा देवी नै बताया गुरू रविदास के गले मैं डाला हुया नोटों का हार आखिरकार कैसे वच गया !
सूचना मिलने पर मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और पंचायत के उपप्रधान तिलक राज शास्त्री को घटना से अवगत कराया। उपप्रधान ने तत्काल पुलिस थाना ज्वाली को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, शेर सिंह, कुलवंत सिंह 'मीठू', वीना भाटिया, भोलू राम, अनीता देवी, रछपाल सिंह तथा आशा देवी ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले भरमाड़ पंचायत मैं एक रात को तीन मंदिरों के ताले टूटे वहीं दो दिन पहले मैरा पंचायत मैं एक रात को चार मंदिरों मैं चोरी हुयी अव सिद्बपुर - घाड़ पंचायत के गूरु रविदास मंदिर मैं चोरी हुई ! लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें