स्‍कूली छात्र आत्‍महत्‍या मामले में सीडब्‍ल्‍यूसी ने स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की

 स्‍कूली छात्र आत्‍महत्‍या मामले में सीडब्‍ल्‍यूसी ने स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की


धर्मशाला,  बाल विकास समिति(सीडब्‍ल्‍यूसी) जिला कांगड़ा ने जिला के स्‍कूलों में छात्रों के उत्‍पीड़न के चलते हो रही आत्‍महत्‍याओं पर गहरी चिंता जाहिर की है। समिति ने पिछले कल खुंडियां थाना क्षेत्र के तहत एक 14 वर्षीय स्‍कूली छात्र द्वारा देहरा उपमंडल के लोअर सुनहेत में स्‍थित स्‍कूल व हॉस्‍टल में हुए कथित उत्‍पीड़न के चलते आत्‍महत्‍या किए जाने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना खुंडियां से इस मामले की प्रारंभिक जांच की स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की है। यह जानकारी जिला कांगड़ा बाल विकास समिति के अध्‍यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने दी।


उन्होंने बताया कि विभिन्‍न समाचार माध्‍यमों से मिली जानकारी के आधार पर उनकी अध्‍यक्षता में समिति के सदस्‍यों संगीता गौतम, विजय कुमार, विकास और नरेशठा कुमारी ने बैठक करके इस मामले पर चर्चा की और इसकी स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद समिति नियमानुसार आवश्‍यक कार्यवाही अमल में लाएगी।


उन्‍होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए आत्‍महत्‍या करने वाले स्‍कूली बालक के परिजनों की शिकायत पर लोअर सुनहेत स्‍थित स्‍कूल के एमडी, प्रिंसिपल, हॉस्‍टल वार्डन और स्‍कूल बस चालक के खिलाफ आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर