मोदी सरकार ने हिमाचल और कांगड़ा को विकास की नई पहचान दी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय सहायता का सदुपयोग नहीं किया : संजय टंडन

 मोदी सरकार ने हिमाचल और कांगड़ा को विकास की नई पहचान दी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय सहायता का सदुपयोग नहीं किया : संजय टंडन




प्रदेश में 'सूटकेस सरकार' चल रही है, कांग्रेस के अपने नेता ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं : संजय टंडन

धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला पालमपुर-जालंधर-धर्मशाला के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को विकास, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगातें दी हैं, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार इन संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को एम्स बिलासपुर, मेडिकल डिवाइस पार्क, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार सहित हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित की हैं। वहीं हाल ही में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 3,920 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता भी उपलब्ध कराई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में प्रदेश के लिए 2,247 करोड़ रुपये की लागत से 294 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें केंद्र सरकार का लगभग 2,019 करोड़ रुपये का योगदान है।

संजय टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के समय भी हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं प्रदेश का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 1,500 करोड़ रुपये के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की तथा राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रधानमंत्री आवास योजना, एसडीआरएफ और किसानों के लिए अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र से प्राप्त धनराशि का समुचित उपयोग करने में असफल रही है, जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित है, जबकि धरातल पर जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा।

सजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आज प्रदेश में एक भ्रष्ट सरकार चल रही है, जिसे जनता "सूटकेस सरकार" के नाम से जानने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अपने नेता सार्वजनिक रूप से यह आरोप लगा रहे हैं कि प्रदेश सरकार हर महीने पांच सूटकेस भरकर दिल्ली भेजती है। जब स्वयं कांग्रेस के नेता अपनी सरकार पर ऐसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं, तो प्रदेश की जनता समझ सकती है कि सरकार की कार्यप्रणाली कैसी है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक क्षमता का विकास करना तथा जनसेवा के लिए और अधिक प्रभावी बनाना है।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशिक्षण वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर