भवाना पुल के समीप सड़क से नीचे उतरी प्रियंका बस, बड़ा हादसा टला
भवाना पुल के समीप सड़क से नीचे उतरी प्रियंका बस, बड़ा हादसा टला
अजय सूर्या सुंदरनगर। बिलासपुर से सुंदरनगर आ रही प्रियंका बस भवाना पुल से लगभग 200 मीटर पहले सड़क से नीचे उतर जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में लगभग 15 से 20 यात्री सवार थे।
गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस सड़क से नीचे उतर गई, हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें