जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

 जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत

कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा



जयसिंहपुर

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज अप्पर हरोट स्थित बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के विकास के लिए वह वचनबद्ध हैं और हर जायज मांग करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरोट क्षेत्र में बस सेवा बहाल करना, पेयजल में सुधार सहित सड़क निर्माण आदि पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए मनरेगा की शैल्फ में सामुहिक कार्यों को शामिल करें और किसी भी परियोजना को शुरू करने से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि हरोट क्षेत्र की समस्याओं से वे भली-भांति परिचित हैं और क्षेत्र की हर समस्या को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे। जयसिंहपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया गया है। चिकित्सकों के सभी रिक्त पदों को भर दिया गया है।  अस्पताल में 25 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक एक्सरे मशीन स्थापित की गई है, साथ ही अब क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने घोषणा की कि अगले दो माह के भीतर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी और जल्द ही ब्लड बैंक भी कार्यशील होगा। इसके अलावा, क्षेत्र में 15 सीएचओ के पद भरे गए हैं और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार पदों को भरा जाएगामंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे बस अड्डे और डिपो का उद्घाटन इसी वर्ष अक्टूबर माह तक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष हरोट में बस सेवा शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। क्षेत्र में चार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द जयसिंहपुर क्षेत्र में इन बसों का संचालन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, हरोट में सड़क निर्माण के लिए भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। मंत्री ने खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैदान निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त हुए डंगों के पुनर्निर्माण पर भी 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।शिक्षा के क्षेत्र में जयसिंहपुर सरकारी कॉलेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्राचार्यों के सभी पद भरे हुए हैं और कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष जसवंत ढढवाल, बीडीसी लंबागांव के उपाध्यक्ष हेमराज, स्थानीय पंचायत प्रधान कुसमा देवी, बीडीसी सदस्य अभिषेक सूद, अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय वासी रमेश चंद, रणवीर, कैप्टन त्रिलोक सिंह, चमेल सिंह, सुनीत सिंह, भरत सिंह, हैप्पी, महिल मंडल अप्पर हरोट की अध्यक्ष सिमरो देवी सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर