नगर निगम पालमपुर की सदन बैठक में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय

 नगर निगम पालमपुर की सदन बैठक में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय


पालमपुर, 

नगर निगम पालमपुर के सदन की बैठक आज महापौर राधा सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में उपमहापौर नीलम मलिक सहित नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भाग लिया।


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अभिनव सकलानी, अनुभाग अधिकारी अमित कटोच सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी बैठक में उपस्थित हुए।


बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें वार्ड संख्या 2 एवं 3 में पेयजल समस्या के समाधान, नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा शहर को बेहतर ढंग से प्रकाशित करने के उद्देश्य से आवश्यक निर्णय लिए गए।


बैठक में नगर निगम क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस विभाग के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, जिससे कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।


इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी गंभीरता से विचार किया गया। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि पालमपुर में बढ़ते यातायात को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।


बैठक में आवारा पशुओं की समस्या के प्रभावी समाधान, नगर निगम क्षेत्र में नए पार्कों के विकास एवं सौंदर्याकरण, तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के अंत में विधायक तथा महापौर ने सभी पार्षदों एवं अधिकारियों से समन्वय एवं जनसहभागिता के साथ कार्य करते हुए नगर निगम पालमपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर