8 जुलाई को धर्मशाला के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

 8 जुलाई को धर्मशाला के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


धर्मशाला, 6 जुलाई : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने सूचित किया है कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि 11 केवी दााड़ी फीडर के अंतर्गत शीला चैक, अचीवर-हब,  दाड़ी गैस एजेंसी के पास, लुंगडू़ चैक, अमूल मिल्क शाॅप के पास, गब्ली दाड़ी, पासू, भटेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी प्रकार 11 केवी बगली फीडर के अंतर्गत मटौऱ, बगली, अनसोली, पटोला, घना, पुराना मटौर, चैतडू, मस्तपुर, ढगवार तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर