पुलिस जिला नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई; 01 पोकलेन,02 JCB ,06 मल्टी एक्सल ट्रक जब्त।

 पुलिस जिला नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई; 01 पोकलेन,02 JCB ,06 मल्टी एक्सल ट्रक जब्त।

 नूरपुर:-(विनय महाजन) 


पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने दिनांक 07 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 09 वाहनों/मशीनरी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की है।प्रथम कार्रवाई में रेय पत्तन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए 01 Pokelane Excavator, 01 JCB एवं 05 मल्टी एक्सल ट्रक पकड़े गए। इस संबंध में एफआईआर संख्या 72/2026 थाना फतेहपुर में बनस  की धारा 329(3), 303(2), 190, ममदर  एक्ट  की धारा 21(1) तथा एनवायरनमेंट   एक्ट  की धारा 15 के तहत सुशील कुमार निवासी जिला होशियारपुर (पंजाब) एवं अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सभी 07 वाहन/मशीनरी इंपाउंड कर लिए गए हैं तथा मामले की जांच जारी है।दूसरी कार्रवाई में जखाड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान नदी में अवैध खनन करते 01 जेसीबी एवं 01 टिपर पकड़े गए। दोनों वाहनों/मशीनरी को माइनिंग एक्ट के तहत चालान कर इंपाउंड किया गया है तथा चालान माननीय अदालत , जवाली की अदालत में भेजे जा रहे हैं।

नूरपुर पुलिस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और खनन माफिया के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

 पुलिस जिला डी सी वर्मा  नूरपुर ने एक प्रेस नोट मे दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर