जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की घर घर जाकर होगी टीबी स्क्रिनिंग- यादविंद्र गोमा जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में 15 लाख लागत की हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन को किया लोकार्पित अस्पताल में 50 लाख लागत की खंड लोक स्वास्थ्य इकाई का भी किया शुभारंभ
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की घर घर जाकर होगी टीबी स्क्रिनिंग- यादविंद्र गोमा जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में 15 लाख लागत की हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन को किया लोकार्पित अस्पताल में 50 लाख लागत की खंड लोक स्वास्थ्य इकाई का भी किया शुभारंभ
जयसिंहपुर,
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में टीबी की स्क्रिनिंग अब घर घर जाकर होगी। इसके लिए सरकार की ओर से 15 लाख लागत की हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इस एक्सरे मशीन से लोगों के स्वास्थ्य की टीबी से संबंधित जांच आसान हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक वैन घर द्वार जाएगी और टीवी के संभावित मरीजों की पहचान करेगी। इसका सीधा लाभ जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को होगा जो टीबी की जांच के प्रति लापरवाह रहते हैं या देर से अस्पताल पहुंचते हैं।आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने यह बात आज सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन और खंड लोक स्वास्थ्य इकाई के लोकार्पण के मौके पर कही। स्वास्थ्य इकाई के निर्माण पर 50 लाख रुपए की लागत आई है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कड़ी में जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों को उक्त सुविधा मिलने जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को लोकार्पण की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि खंड लोक स्वास्थ्य इकाई के निर्माण से स्वास्थ्य विभाग को सुविधा होगी और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आसानी रहेगी। उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जयसिंहपुर में बीएमओ कार्यालय स्थापित किया है। इससे क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थान बीएमओ के अधीन आ गए हैं। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर क्षेत्र में 4 डॉक्टरों की नियुक्ती हाल ही में की गई है। सभी पीएचसी में अब डॉक्टर तैनात किए गए हैं जिससे लोगों को अब पीएचसी स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।मंत्री ने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की जल्द जयसिंहपुर अस्पताल में तैनात किया जाएगा। अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी आगामी एक से दो माह के भीतर कर दी जाएगी। डायलसिस और ब्लड बैंक के उपकरण सिविल अस्पताल जयिसंहपुर में पहुंच गए है और जल्द मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी। अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के सहयोगपूर्ण रवैये के प्रति आभार जताया। इसके अलावा सरकार के स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि पीएचसी रोपड़ी के लिए भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई है। रूपनगर में अस्पताल भवन के लिए 50 लाख रुपए जल्द स्वीकृत होंगे। जयसिंहपुर अस्पताल में अतिरिक्त भवन के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मामला रखा जाएगा। विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण को 2.61 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाया है। जल्द टेंडर लगाकर इनका कार्य शुरु किया जाएगा। जयसिंहपुर अस्पताल में एसटीपी प्लांट के लिए 55 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके पश्चात अस्पताल में 50 बिस्तर की सुविधा चालू हो जाएगी।मंत्री ने इसके पश्चात विभिन्न लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान को दिशा निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में बीसीसी अध्यक्ष जसवंत ढढवाल, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, बीडीओ लंबागांव सिकंदर कुमार, बीएमओ डॉ. वरुण सूद सहित अस्पताल स्टाफ, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें