मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाड़ग, अलेऊ में किराये के मकान से 26.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व ₹20,000 बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

 मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झाड़ग, अलेऊ में किराये के मकान से 26.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व ₹20,000 बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार



दिनांक 07.07.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए झाड़ग, अलेऊ स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी । तलाशी के दौरान उक्त मकान में किराये पर रह रहे निम्नलिखित व्यक्तियों के कब्जे से 26.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) एवं ₹20,000/- भारतीय करेंसी बरामद की गई :-

1. कुलदीप सिंह @ सूमा (35 वर्ष) पुत्र श्री बलदेव सिंह, निवासी गांव व डाकघर फतेहपुर राजपूत, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब)। 

2. गहनेशाह @ अंश (22 वर्ष) पुत्र श्री हरबंश सिंह, निवासी गली नं. 7, मकान नं. 580, मझीठा, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब)। 

3. पत्नी गहनेशाह (20 वर्ष)। 

4. गहनेशाह की मुंहबोली माता (35 वर्ष) पत्नी श्री लवीश महाजन, निवासी गांव खजाना गेट, बाबा नन्दलाल बिल्डिंग, डाकघर व तहसील अमृतसर (पंजाब)। 


इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में धारा 21, मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।


मामले की गहन जांच जारी है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।


जिला पुलिस कुल्लू आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें तथा मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर