अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से ग्रामीणों को चिट्टा जैसे जानलेवा नशों से दूर रहने के लिए किया जागरूक

 



अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित नीतियों एवं योजनाओं से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला शिमला में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुमोदित सांस्कृतिक दलों द्वारा अनुसूचित जाति की अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों एवं गीत-संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।
सांस्कृतिक दलों द्वारा बताया गया कि ऐसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवार, जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपए से कम है, उन्हें अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन तथा बढ़ई एवं लोहार के कार्य के लिए औजार उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसी प्रकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, बीपीएल तथा 2 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को पीजीडीसीए/डीटीपी का एक वर्षीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

चिट्टा जैसे जानलेवा नशों से दूर रहने के लिए किया जागरूक 
इस अवसर पर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों तथा चिट्टा जैसे जानलेवा नशों से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया गया। अभिभावकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें नशे से दूर रखने का आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त लोगों को छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, कौशल विकास, आवास, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

अभियान के अंतर्गत 'दि बिगिनर्स ग्रुप' द्वारा ग्राम पंचायत चमियाना के गांव मलौठी तथा ग्राम पंचायत चैडी, त्रिमूर्ति रंगमंच द्वारा ग्राम पंचायत ननखड़ी तथा ग्राम पंचायत ननखड़ी के गांव लेटेडी चलेडी, हिमाचल कला मंच सरोग द्वारा ग्राम पंचायत डन्सा तथा ग्राम पंचायत धारगोरा एवं जय देव कुर्गन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा ग्राम पंचायत खटनोल तथा ग्राम पंचायत बसंतपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चमियाना के गांव मलौठी की प्रधान लीला वर्मा, ग्राम पंचायत चैडी की प्रधान हेमलता, ग्राम पंचायत ननखड़ी के प्रधान अमृत मेहता, ग्राम पंचायत ननखड़ी के गांव लेटेडी चलेडी के उपप्रधान बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत डन्सा की प्रधान पदमा कुमारी, ग्राम पंचायत धारगोरा की प्रधान संदीपा कश्यप, ग्राम पंचायत खटनोल के प्रधान दशोधा तथा ग्राम पंचायत बसंतपुर के प्रधान देवी राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर