सुंदरनगर में "सावन की आमद" का भव्य आगाज, कवियों की रचनाओं से सराबोर रही पहली संध्या

 सुंदरनगर में "सावन की आमद" का भव्य आगाज, कवियों की रचनाओं से सराबोर रही पहली संध्या


अजय सूर्या सुंदरनगर। कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "सावन की आमद" कार्यक्रम का शुभारंभ  डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम की पहली संध्या कवियों के नाम रही।

कार्यक्रम का आगाज नटराज पूजा के साथ किया गया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल सुंदरनगर के प्रधान श्री प्रवीण अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि श्री सुदर्शन खड़बंदा जी को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और पौधा देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख साहित्यकार डॉक्टर गंगाराम राजी, श्री रतन लाल, श्री सुरेंद्र मिश्रा और श्री देवेंद्र गुप्ता ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा और कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम का संचालन हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता ने किया। उन्होंने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और युवाओं से ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आग्रह किया।बताया गया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल में चलेगा, जिसमें युवा पीढ़ी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। कला क्षेत्र युवा मंडल का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रही भारतीय संस्कृति, प्राचीन शास्त्रीय व लोक संगीत, लोक गायन और वाद्यों को संजोकर रखना है।आयोजकों ने कहा कि "सावन की आमद" के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर