नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 274 ग्राम चिट्टा सहित इंटरेस्टेड तस्करी नेटवर्क के तीन आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 274 ग्राम चिट्टा सहित इंटरेस्टेड तस्करी नेटवर्क के तीन आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर:-(विनय महाजन )
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना डमटाल क्षेत्र में 274 ग्राम चिट्टा बरामद कर अंतरराज्यीय नशा तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि गत दिन सीआईए स्टाफ, पुलिस जिला नूरपुर की टीम नियमित गश्त एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अमृतसर पंजाब से एक स्विफ्ट कार PB06U-7122 में सवार तीन व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर भदरोआ, कंडवाल एवं आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करने आ रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए
भदरोआ के समीप वन विभाग विश्राम गृह के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वाहन के पहुंचने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान पीछे की सीट पर बैठे आरोपी कुनाल अरोड़ा के कब्जे में मौजूद काले रंग के स्लिंग बैग से 274 ग्राम चिट्टा बरामद हुई जिसे मौके पर विधिवत जब्त किया गया। साथ ही उक्त वाहन को भी कब्जे में लेने के बाद तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार लिया गया।वर्मा ने वताया कि इस संबंध में थाना डमटाल में एफआईआर संख्या 116/2026, दिनांक 08.07.2026, धारा 21, 25 & 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैl गिरफ्तार आरोपीयो के नाम 1. कुनाल अरोड़ा (31 वर्ष) पुत्र कुलदीप कुमार, निवासी अमृतसर, पंजाब
2. हैरी (26 वर्ष) पुत्र राम कुमार, निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब3. मोहित कुमार (37 वर्ष) पुत्र परवीन कुमार, निवासी अमृतसर, पंजाब है l गिरफ्तार तीनो आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा l पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसे किन व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें