15 जुलाई तक विद्युत बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें
15 जुलाई तक विद्युत बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें
रिकांगपिओ
उप-मण्डल रिकांगपिओ ने विद्युत लंबित बिलों को जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की है।
सहायक अभियन्ता सुशील नेगी ने बताया कि विद्युत उप मण्डल रिकांग पिओ के अंतर्गत बहुत से उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी उपभोक्ता जिनके बिजली बिल लंबित हैं, वे 15 जुलाई, 2026 तक बकाया बिल का भुगतान करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें