उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित शिमला दौरे के दृष्टिगत जिला प्रशासन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित शिमला दौरे के दृष्टिगत जिला प्रशासन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित



भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 10 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित शिमला प्रवास के दृष्टिगत जिला प्रशासन शिमला द्वारा आज सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यापक तैयारियों संबंधी एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की।
बैठक में माननीय उपराष्ट्रपति के दौरे को सुचारु, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित प्रोटोकॉल एवं समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सुरक्षित अवतरण एवं उड़ान, हेलीपैड की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, संचार व्यवस्था तथा संबंधित एजेंसियों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को दौरे के दौरान समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत आवश्यक चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, जीवन रक्षक औषधियों एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन विभाग को हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्निशमन वाहनों, उपकरणों एवं प्रशिक्षित कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
बैठक में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, रूट प्लान, वीवीआईपी मूवमेंट, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्गों का निरीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, बिजली बैकअप, प्रोटोकॉल संबंधित व्यवस्थाएं तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समय से पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ भुवन शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल रांटा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर