स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ इंदौरा के संकल्प के साथ चला व्यापक स्वच्छता अभियान,विधायक मलेंद्र राजन ने किया नेतृत्व

 स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ इंदौरा के संकल्प के साथ चला व्यापक स्वच्छता अभियान,विधायक मलेंद्र राजन ने किया नेतृत्व


 नूरपुर:-(विनय महाजन )

 नूरपुर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ इंदौरा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज इंदौरा उपमंडल की सभी 58 ग्राम पंचायतों में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, पंचायत परिसरों, संपर्क मार्गों तथा अन्य सामुदायिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पंचायतों में स्वच्छता रैलियां निकालकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने ग्राम पंचायत इंदौरा में आयोजित मुख्य स्वच्छता रैली में भाग लिया। यह रैली पीएनबी बैंक इंदौरा से तारा खड्ड पुल तक निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति सजग रहेगा तो स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण स्वतः संभव होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने तथा लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया, ताकि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श बन सके।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) इल्मा अफरोज, एसडीएम डॉ. सुरिंदर ठाकुर, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह, ग्राम पंचायत इंदौरा के प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान सुभाष, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी,विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी,महिला मंडल, युवक मंडल, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर