मौसमी चुनौतियों के मद्देनज़र समय पर पुख्ता करें तैयारियां: विनय कुमार धर्मशाला में 1 से 14 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली

 मौसमी चुनौतियों के मद्देनज़र समय पर पुख्ता करें तैयारियां: विनय कुमार

धर्मशाला में 1 से 14 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली



धर्मशाला, 8 जुलाई। भारतीय सेना द्वारा कांगड़ा और चंबा जिलों के युवाओं के लिए 1 अगस्त से 14 अगस्त तक धर्मशाला स्थित सिंथेटिक ग्राउंड में अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में सेना और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में भर्ती रैली के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने एसडीएम एवं तहसीलदार धर्मशाला को रैली का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित विभागों को अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था, वाटरप्रूफ टेंट, वाहन पार्किंग, पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना, अतिरिक्त बसों की उपलब्धता, चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की तैनाती, सफाई व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, पेयजल, विद्युत तथा इंटरनेट सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा अधिकारियों को भर्ती प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु भर्ती स्थल पर सक्षम अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये ताकि अभ्यर्थियों को कोई असावधानी न हो। विनय कुमार ने कहा कि मानसून के मौसम को देखते हुए सभी विभाग अपनी तैयारियों की अग्रिम जांच कर लें, ताकि किसी भी चुनौती या आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और पुख्ता हों, जिससे भर्ती प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके।अतिरिक्त उपायुक्त ने सेना अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेना के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें, ताकि भर्ती रैली शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो।बैठक में सेना की ओर से कर्नल विशाल शाह, मेजर अखिल एस. नायर, प्रदीप सिंह एवं सूबेदार मेजर नीरज जबकि प्रशासन की ओर से एसी विवेक चौहान, एसडीएम मोहित रत्न सहित पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, परिवहन, नगर निगम तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर