छोटी काशी के पहाडियों के पानी को व्यवस्थित करेगा नगर निगम, तीन पहाड़ियों पर खर्च होंगे 15 करोड़

 काशी के पहाडियों के पानी को व्यवस्थित करेगा नगर निगम, तीन पहाड़ियों पर खर्च होंगे 15 करोड़

मंडी में आयेाजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा ने दी जानकारी


मंडी : अजय सूर्या /

कहा - सरकार को भेजी गई थी शहर के साथ लगती विभिन्न पहाड़ियों की पीपीआर, 3 को मिली स्वीकृति

कहा - वैज्ञानिक तरीके से बेहतर जल निकासी के लिए आईआईटी मंडी की टीम का लिया जा रहा सहयोग 

बोले - आम जनता की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल तक बनेगा नो पार्किंग व नो हॉल्टिंग जोन

हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए नगर निगम मंडी ने छोटी काशी मंडी की पहाड़ियों से जल निकासी को वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थित करने की ओर अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में शहर की तीन पहाड़ियों पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। शहर के साथ लगती विभिन्न पहाड़ियों की पीपीआर प्रदेश सरकार को भेजने के बाद 3 के लिए मंजूरी भी मिल गई है। जिसमें बीते 2-3 सालों के आपदा प्रभावित क्षेत्र जेलरोड, क्षेत्रीय अस्पताल के पास पैलेस कॉलोनी और विश्वकर्मा की पहाड़ी शामिल है। अनिल शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ समय से बरसात के दौरान पहाड़ियों से बहने वाले पानी से शहर वासियों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इस पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी उपाय अपनाना जरूरी हैं। इसके लिए आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जा रहा है, ताकि पहाड़ियों की भौगोलिक संरचना का अध्ययन कर स्थायी और प्रभावी जल निकासी प्रणाली विकसित की जा सके। उन्होंने कहा कि तीन पहाड़ियों को सरकार ने स्वीकृति दे दी है और आने वाले समय में अन्य पहाड़ियों की परियोजना पर भी काम किया जाएगा।

वहीं अनिल शर्मा ने कहा कि आम जनता की समस्या को देखते हुए शहर की सभी सड़कों से लेकर क्षेत्रीय अस्पताल तक नो पार्किंग व नो हॉल्टिंग जोन बनाया जाएगा। बीते रोज निगम अधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में इसका प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। उन्होंने वाहन मालिकों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कि शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था होने के बाद ही सड़कों पर सैंकड़ों वाहन बेतरतीब खडे़ हो रहें हैं। जिससे अस्पताल जाने वाले वाहन चालकों व आम जनता को लंबे जाम में फंसना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए निगम टीम ने जोनल हॉस्पिटल तक नो पार्किंग व नो हॉल्टिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर अनिल शर्मा ने शहर में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। प्रेस वार्ता में उनके साथ निगम महापौर जितेंद्र शर्मा और पार्षद सरिता हांडा व निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर