प्रदेश की परिवहन निगम की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला, अब डीलक्स बस हुई बंद
*प्रदेश की परिवहन निगम की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला, अब डीलक्स बस हुई बंद*
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।यह ताजा मामला धर्मशाला डिपो की एक डीलक्स बस का है जो पठानकोट से धर्मशाला जा रही थी। बस पठानकोट से महज करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राजा का बाग में तकनीकी खराबी के कारण बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों के भीतर पठानकोट-जसूर मार्ग पर बीच रास्ते में खराब होने वाली यह पथ परिवहन निगम की तीसरी बस है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से निगम की बसों के रखरखाव और तकनीकी स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं। खराब हुई बस का पंजीकरण नंबर HP-68-6613 है। व्यवस्था परिवर्तन सरकार में लाल फीता शाही प्रशासन का यह हाल है कि सरकार के प्रशासन को पता ही नहीं होता ऐसे मामलों का *इस मामले में जब पठानकोट डिपो के प्रबंधक विजय चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित बस धर्मशाला डिपो की थी, जो पठानकोट से धर्मशाला जा रही थी। उन्होंने कहा कि बस के रास्ते में खराब होने की जानकारी उनके पास नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें