2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर आज सौंपा ज्ञापन सांसद को
2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर आज सौंपा ज्ञापन सांसद को
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधि मण्डल ने लोक सभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से आज उनके कार्यालय नूरपुर स्थित जसूर मे टेट के विषय को लेकर मिले l इसमें 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अध्यापक पात्रता परीक्षा की अनिवार्याता को समाप्त करने हेतु भारत सरकार को सांसद महोदय के माध्यम से ज्ञापन सोंपा । इसमें आग्रह किया कि इस विषय पर लोक सभा में ताराकिंत या अताराकिंत प्रश्न पूछें। टीईटी के समर्थन में शैक्षिक महासंघ को समर्थन पत्र उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया। सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने इस मुद्दे को भारत सरकार से उठाने का आश्वाशन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रान्त सह संगठन मंत्री डॉ जोगिंन्द्र सिंह, प्रान्त मीडिया सह प्रमुख राजिंन्द्र जमवाल, संगठनात्मक ज़िला उपाध्यक्ष संदीप पठानिया, सोम सिंह, ज़िला संगठनमंत्री शक्ति कुमार, राजेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें