व्यवस्था परिवर्तन सरकार से किया आग्रह

 *व्यवस्था परिवर्तन सरकार से किया आग्रह *   


     नूरपुर:-(विनय महाजन )

 नूरपुर  प्रदेश अध्यक्ष  डॉक्टर संजीव गुलेरिया न्यु पेंशन स्कीम (दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले) सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने आज यहां प्रैस  विज्ञाप्ति  में कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की राह पर चल रही आपकी सरकार के समक्ष प्रदेश के अत्यंत शोषित, गरीब और बेसहारा बुजुर्ग कर्मचारियों की सिसकियों को पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। डॉ गुलरिया ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी और अंशकालीन कर्मचारी वे लोग हैं जिन्होंने जवानी में सरकारी विभागों के रिक्त पदों को संभाला। जब सरकारी खजाने को बचाने के लिए कम वेतन पर भर्तियां की गईं, तब इन कर्मचारियों ने नियमित स्टाफ से भी अधिक शारीरिक श्रम किया। इस आस में कि एक दिन वे भी नियमित होंगे, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सरकारी विभागों को समर्पित कर दी।उन्होंने आगे कहा कि ​लेकिन बदकिस्मती देखिए, कई कर्मचारी अंशकालीन या दैनिक वेतनभोगी के रूप में ही सेवानिवृत्त हो गए। डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि क्या इन गरीब कर्मचारियों का कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष न्यूनतम वेतन पर रहकर सरकार की सेवा में लगा दिए ?

डाक्टर संजीव गुलेरीया ने  सरकार से आग्रह किया कि कहा कि ​सम्मानजनक पेंशन का प्रावधान न्यू पेंशन स्कीम (10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ) की ओर से जिन भी कर्मचारियों/अधिकारियों का सेवाकाल 10 वर्ष से कम रहा है, उन्हें उनके पद के अनुरूप एक सम्मानजनक न्यूनतम पेंशन दी जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर