भक्ति और संस्कृति का संगम: सुंदरनगर में संपन्न हुआ श्री देव माहुँ नाग जी का प्राचीन ओड़की मेला

 भक्ति और संस्कृति का संगम: सुंदरनगर में संपन्न हुआ श्री देव माहुँ नाग जी का प्राचीन ओड़की मेला


अजय सूर्या सुंदरनगर। अंबेडकर नगर में आयोजित श्री देव माहुँ नाग जी का प्राचीन ओड़की मेला श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव माहुँ नाग जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

दो दिवसीय मेले की शुरुआत 8 जुलाई को भजन संध्या से हुई, जिसमें भजन गायिका रुमा धीमान ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। 9 जुलाई को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता चमन राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्हें मेला समिति ने सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगायक चमन वेद प्रयाग, संजय संधू और राजकुमार सहित स्थानीय कलाकारों ने हिमाचली लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मेला समिति के प्रधान राजू ने आयोजन की सफलता का श्रेय समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग को दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर