ज्वाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव बरामद, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
ज्वाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव बरामद, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत ज्वाली पुलिस स्टेशन में 08 जुलाई 2026 को नीलम कुमारी पत्नी मालिकियत सिंह, निवासी गांव समलोटा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा अपने पुत्र साहिल मनहास के 07 जुलाई 2026 की शाम से लापता होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई थी।इसी शिकायत के आधार पर थाना ज्वाली में एफआईआर संख्या 123/2026 दिनांक 08/07/26 अधीन धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई। यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसीए वर्मा नूरपुर में एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि आज प्रातः लगभग 9:04 बजे पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां से सूचना प्राप्त हुई कि गांव देहरी में सड़क के नीचे स्थित एक जर्जर शेड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना ज्वाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा जिला फॉरेंसिक यूनिट नूरपुर को भी मौके पर बुलाया गया।मौके पर मृतक की पहचान साहिल मनहास के रूप में हुई। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मौके से मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, पहचान संबंधी दस्तावेज, नकदी तथा अन्य वस्तुएं विधिवत कब्जे में ली गई। वर्मा ने आगे बताया कि सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। बर्मा बताया कि पुलिस जिला नूरपुर जनसमूह से अपील करता है कि मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें तथा जांच पूरी होने तक पुलिस को निष्पक्ष जांच करने दें ताकि जांच कार्यवाही में कोई हस्तक्षेप ना हो l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें