आज नहीं पहुंच पाया रिवालसर के इंजीनियर राहुल शर्मा का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

 आज नहीं पहुंच पाया रिवालसर के इंजीनियर राहुल शर्मा का पार्थिव शरीर, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार


रिवालसर  : अजय सूर्या /

केरल के वायनाड में ट्विन टनल निर्माण परियोजना के दौरान हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिला के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक घर नहीं पहुंच सका। अब उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, बेंगलुरु से चंडीगढ़ आने वाली निर्धारित उड़ान छूट जाने के कारण पार्थिव शरीर को समय पर रवाना नहीं किया जा सका। देर रात तक पार्थिव शरीर के चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद शनिवार सुबह इसे रिवालसर स्थित उनके घर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के उपरांत पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि राहुल शर्मा केरल में टनल निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन के दौरान मलबे में दब गए थे। तीन दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उनका शव बरामद किया गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

राहुल शर्मा का विवाह महज चार माह पहले ही हुआ था। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे रिवालसर क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर