जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न रेखा ठाकुर अध्यक्ष जबकि लियाकत अली खान उपाध्यक्ष निर्वाचित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को ग्रहण करवाई शपथ

 बाइट : कुलदीप सिंह पठानिया, विधानसभा अध्यक्ष 

चम्बा : जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न रेखा ठाकुर अध्यक्ष जबकि लियाकत अली खान उपाध्यक्ष निर्वाचित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को ग्रहण करवाई शपथ




जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आज बचत भवन में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम 1994 का अनुसरण करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी 18 जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा और जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद महेश चंद ठाकुर भी बैठक में मौजूद रहे। जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर बयाणा वार्ड से रेखा ठाकुर को निर्वाचित घोषित किया गया। रेखा ठाकुर के पक्ष में 10 मत पड़े जबकि जियूँता वार्ड से मीनाक्षी कपूर को 8 मत प्राप्त हुए।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर सरोल वार्ड से लियाकत अली खान उपाध्यक्ष को निर्वाचित घोषित किया गया। लियाकत अली खान को 10 मत जबकि गैहरा वार्ड से सुनील दत को 8 मत प्राप्त हुए। मतगणना और निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलवाई।

उपायुक्त ने नवनिर्वावित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चम्बा जिला के विकास में सभी जिला परिषद सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने कहा कि उन्हें पहले से ही पूरा विश्वास था कि कांग्रेस के उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत और नगर निकायों के बाद अब जिला परिषद में भी कांग्रेस की यह शानदार जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता का अटूट भरोसा कांग्रेस सरकार और उसकी नीतियों के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत से जिला में विकास कार्यों को और गति मिलेगी और यह परिणाम आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी एक बेहद सकारात्मक और मजबूत संदेश साबित होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर