सोयरा पंचायत में गहराया पेयजल संकट, 6-7 दिनों से सूखे पड़े नल

 सोयरा पंचायत में गहराया पेयजल संकट, 6-7 दिनों से सूखे पड़े नल


अजय सूर्या | नेरचौक

बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत सोयरा में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पंचायत के कई गांवों में पिछले 6-7 दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दैनिक जरूरतों के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर होने को मजबूर हैं।

पेयजल समस्या को लेकर 27 जून को पंचायत प्रधान भारती देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बल्ह समृतिका नेगी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की थी। बावजूद इसके अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नियमित जलापूर्ति बाधित होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ पशुपालन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान कर क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर