*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कैरोल ने नूरपुर और बासा वजीरा में स्वास्थ्य केदो व स्वास्थ्य सेवाओं का लिया
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कैरोल ने नूरपुर और बासा वजीरा में स्वास्थ्य केदो व स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा*
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर डॉ. विवेक करोल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर व बासा बजीरा का आज निरीक्षण कर स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पीएचसी बासा वजीरां के नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण भी किया। निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा भवन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर शीघ्र जनसेवा के लिए समर्पित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य संस्थानों के नियमित निरीक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर नूरपुर में खंड मेडिकल अधिकारी डॉ. दिलवर सिंह नूरपुर वह उनकी टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का नूरपुर आने पर स्वागत कियाl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें