नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फतेहपुर में 60 पीयर लीडर्स को दिया गया प्रशिक्षण

 नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फतेहपुर में 60 पीयर लीडर्स को दिया गया प्रशिक्षण


 नूरपुर से विनय महाजन  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी, फतेहपुर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, फतेहपुर में पांच विद्यालयों के 60 पीयर लीडर्स (हेड बॉय, क्लास मॉनिटर एवं हाउस कैप्टन) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋचा मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों, इससे बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. गौरव शर्मा ने बतौर प्रशिक्षक विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, जागरूकता एवं पीयर लीडर्स की भूमिका पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि पीयर लीडर्स अपने-अपने विद्यालयों में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और साथियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय, फतेहपुर से वरुण भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर