"आप समाजसेवा में ईमानदारी से एक कदम बढ़ाइए, समाज आपके साथ चार कदम बढ़ाएगा।"

 "आप समाजसेवा में ईमानदारी से एक कदम बढ़ाइए, समाज आपके साथ चार कदम बढ़ाएगा।"


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन एवं विकास महाजन 'विक्कू' ने नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब को दो व्हीलचेयर भेंट करने पर क्लब ने आभार प्रकट किया है l इस अवसर पर क्लब के प्रधान राजीव पठानिया ने कहा कि नूरपुर केवल वीरों और रक्तवीरों की ही नहीं, बल्कि दानवीरों की भी धरती हैl कुछ दिन पहले नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के महासचिव गुलाब सिंह ठाकुर ने मुझे बताया कि संस्था के पास व्हीलचेयर की कमी चल रही है। कई बार जरूरतमंद मरीजों को केवल इसलिए निराश होकर लौटना पड़ता है क्योंकि उस समय उनके लिए व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होती। नूरपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा वार्ड नं. 2 निवासी एवं नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के सक्रिय सदस्य विकास महाजन "विक्कू" ने मरीजों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब को आज भेंट कीं।नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब का अध्यक्ष होने के नाते मैं नीति महाजन की टीम व विकास महाजन तथा उनके समस्त परिवार का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। आपने हमारी संस्था पर जो विश्वास व्यक्त किया है हम उसे अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके इस सहयोग और सेवा-भावना का सम्मान करते हुए इन व्हीलचेयरों का उपयोग केवल जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

समाज में ऐसे छोटे-छोटे सहयोग ही किसी जरूरतमंद के लिए बहुत बड़ी राहत बन जाते हैं। एक व्हीलचेयर, एक हाइड्रोलिक बेड, एक ऑक्सीजन सिलेंडर या एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किसी गरीब परिवार के लिए जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है। समाज तभी मजबूत बनता है, जब लोग केवल समस्याओं पर चर्चा नहीं करते, बल्कि उनके समाधान का हिस्सा भी बनते हैं।यदि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति मरीजों की सेवा के लिए व्हीलचेयर, हाइड्रोलिक बेड, ट्राइसाइकिल, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अथवा अन्य चिकित्सा उपकरण नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब को निशुल्क उपयोग हेतु भेंट करना चाहता है, तो वह संस्था के महासचिव गुलाब सिंह ठाकुर से इस मोबाइल नंबर 94180-17170 पर संपर्क कर सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर