आज ग्राम पंचायत लदोह में ग्राम सभा के आयोजन के साथ टीवी मुक्त अभियान के साथ 104 लोगों के फ्री एक्स-रे किए गए।
आज ग्राम पंचायत लदोह में ग्राम सभा के आयोजन के साथ टीवी मुक्त अभियान के साथ 104 लोगों के फ्री एक्स-रे किए गए।
इस मौके पर जयसिंहपुर बीo एमo ओo डॉक्टर वरुण सूद ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसा कोई परिवार नहीं रहना चाहिए जो टीवी से ग्रसित हो इस अभियान में जो पंचायत सबसे पहले अपने क्षेत्र को टीवी मुक्त करवाने में सफल प्रयास करेगी उसको उपायुक्त द्वारा प्रोत्साहित किया जायगा।इस मौके पर स्थानीय प्रधान रेनू राणा ने कहा कि स्थानीय मंत्री श्री यादवेंद्र गोमा जी की एक बहुत बढ़िया पहल है।जिसमें हर ग्राम पंचायत में लोगों के फ्री एक्स-रे करवाई जा रहे हैं लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है हम सब उनका दिल की गहराइयों से धन्यवाद व आभार प्रकट करते हैं।इस मौके पर स्थानीय उप-प्रधान अमन राणा स्थानीय वार्ड सदस्य ब्लाक समिति सदस्य विजय राणा समस्त गांव वासी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें