गोल्ड मेडल जीतकर शुभम शर्मा ने बढ़ाया फतेहपुर और कांगड़ा का गौरव

 गोल्ड मेडल जीतकर शुभम शर्मा ने बढ़ाया फतेहपुर और कांगड़ा का गौरव


फतेहपुर बलजीत ठाकुर


फतेहपुर, 13 जुलाई। फतेहपुर तहसील की ग्राम पंचायत बतराहन के गांव बड़ी निवासी शुभम शर्मा, पुत्र स्वर्गीय श्री तारा चंद जी ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे फतेहपुर क्षेत्र और कांगड़ा जिले में खुशी की लहर है।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुभम शर्मा को यह सम्मान पंजाब के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गुलाब चंद कटारिया तथा पंजाब के शिक्षा मंत्री के कर-कमलों से प्रदान किया गया। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है और विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

वर्तमान में शुभम शर्मा सिविल अस्पताल फतेहपुर में OT टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कांगड़ा जिले, फतेहपुर ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत बतराहन का नाम भी गौरवान्वित किया है।

अपनी सफलता पर शुभम शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उनके परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार का विश्वास और प्रोत्साहन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। साथ ही उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बतराहन की प्रधान श्रीमती तमन्ना धीमान शर्मा ने शुभम शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ग्राम पंचायत बतराहन एवं समस्त फतेहपुर ब्लॉक की ओर से शुभम शर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर