पठानकोट जसूर राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर परस्पर के मुख्य द्वार पर बढ़े काजवे के पास बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते हुए आज दो बसें फंस गई
पठानकोट जसूर राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर परस्पर के मुख्य द्वार पर बढ़े काजवे के पास बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते हुए आज दो बसें फंस गई
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर: पठानकोट जसूर राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर परस्पर के मुख्य द्वार पर बढ़े काजवे के पास बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते हुए आज दो बसें फंस गई। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई दिनों से पड़े इन गड्डो को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा था कई बार यह मुद्दा उठाया गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। फोर लेन निर्माण कंपनी आखिरकार सरकारी तंत्र की बात जनहित में आश्वासन देकर टाल देती है l बरसात का मौसम के चलते हुए लोगों को कई स्थानो पर भारी दिक्क्तओ का सामना करना पड़ रहा है l आजकल भारी बारिश में गड्ढे पानी से भर जाते हैं। ऐसे मे चालकों को गड्डो का पता नहीं चलता और दुर्घटना हो जाती है। बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या वही की वहीं खड़ी है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि उक्त स्थान में कंक्रीट या विचुमन तारकोल डाली जाये ताकि स्थानीय लोगों, राहगीरों व व्यापारीयों को असुविधा का सामना न करना पड़े l यातायात जाम होने से लोगों की सर्दी और अधिक बढ़ जाती है इस मार्ग पर l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें