रिवालसर में 13 से 15 अगस्त तक लगेगा निःशुल्क संस्कारमय किड्स समर कैंप
रिवालसर में 13 से 15 अगस्त तक लगेगा निःशुल्क संस्कारमय किड्स समर कैंप
रिवालसर : अजय सूर्या /
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और श्रेष्ठ संस्कारों के उद्देश्य से 13 से 15 अगस्त तक "ओम शांति किड्स समर कैंप" का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय निःशुल्क समर कैंप रिवालसर स्थित शिव दर्शन भवन (शिव मंदिर के पीछे) में प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
रिवालसर केंद्र की प्रभारी बीके सुनीता दीदी ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक संस्कारों का विकास करना है। कैंप के दौरान बच्चों को राजयोग मेडिटेशन, योगाभ्यास, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, कला एवं शिल्प (आर्ट्स एंड क्राफ्ट), रचनात्मक गतिविधियां, मनोरंजक खेल और प्रेरणादायक सत्रों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने रिवालसर एवं आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस निःशुल्क संस्कारमय समर कैंप में अवश्य भेजें, ताकि बच्चे छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए ज्ञान, संस्कार और जीवनोपयोगी गुणों को सहज रूप से आत्मसात कर सकें।
समर कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 85807-64496 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें