सुगनाड़ा में छत से गिरने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

सुगनाड़ा में छत से गिरने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

ज्वाली थाना के अंतर्गत नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुगनाड़ा में शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग की मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू राम (70) पुत्र शेरो राम, निवासी ग्राम पंचायत लुधरेट के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटू राम शुक्रवार को सुगनाड़ा निवासी यशपाल के घर पहुंचे थे और रात को वहीं ठहरने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि यशपाल के लिए छोटू राम अपरिचित व्यक्ति थे। परिवार ने मानवीय आधार पर उन्हें रात को ठहरने की अनुमति दी और कमरे में उनके लिए बिस्तर लगाया। हालांकि, गर्मी अधिक होने के कारण छोटू राम कमरे की बजाय मकान की छत पर जाकर सो गए।


देर रात बारिश शुरू होने पर परिवार के सदस्य उन्हें नीचे बुलाने के लिए छत पर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिले। इसके बाद आसपास तलाश करने पर छोटू राम मकान की छत के नीचे गिरे हुए मिले। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।


घटना की सूचना तुरंत नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही ज्वाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।


पुलिस ने मकान मालिक तथा मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया।


डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर