अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरी नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन

 *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरी नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन*


 नूरपुर:-(विनय महाजन)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरी नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर एक विचार सगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वैद्य प्रकाश शर्मा जी उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक अभिषेक तानवाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।मुख्य वक्ता अभिषेक जी  ने कहा कि विद्यार्थी केवल अपने भविष्य के निर्माता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व, चरित्र निर्माण और सकारात्मक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति सजग रहने का भी आग्रह किया।मुख्य अतिथि वैद्य प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति ही एक आदर्श विद्यार्थी की पहचान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। अंत में परिषद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी एक प्रेस नोट में  प्रशांत रघुवंशी  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  संगठन के एक पदाधिकारी ने दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर