हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज संपन्न हुई
हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज संपन्न हुई
नूरपुर : विनय महाजन /
हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की एक बैठक आज शनिवार को इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में संपन्न हुई l इस मासिक बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एस एल गुप्ता ने कीl बैठक में पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई l उन्होंने कहा कि लंबे समय से सरकार के समक्ष पेंशनरों की मांगों को जोरदार ढंग से रख रहे हैं l उन्होंने स्पष्ट रूप में कहा कि अभी तक धरातल पर मुख्यमंत्री ने पेंशनरों को जो आश्वासन दिए थे अभी तक उन लंबित मांगों का समाधान नहीं हो पाया l जिसके फलस्वरुप पेंशनरो में सरकार के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा हैl उन्होंने सरकार से लंबित 15% डी ए की किस्तों को शीघ्र जारी करने का भी आग्रह कियाl हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जसवंत धीमान ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरो के लंबित मेडिकल बिलो का भुगतान शीघ्र किया जाए l1 जनवरी 2016 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक के सेवानिवृत कर्मचारियों के संशोधित वित्तीय लाभ का एवं एरियर का जल्दी से निपटारा करने का अनुरोध कियाl उन्होंने सरकार से पेंशनरों की लंबित मांगों को शीघ्र निपटाने की भी मांग की l इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, राकेश शर्मा, अजीत मैहता, सतीश शर्मा, आरसी शर्मा, आरके गुप्ता, इंद्र पाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण व चैन सिंह राकेश शर्मा कुशल पठानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें