संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी से मौके पर तीनों आरोपी भागने में सफल हो गए

 संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी से मौके पर तीनों आरोपी भागने में सफल हो गए


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश मे अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ब्यास नदी के रे पत्तन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक कोबेलको 220 पॉक्लेन (एक्सीवाटर ) मशीन को जब्त करने में पुलिस की एक टीम में सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा नूरपुर में बताया कि मध्यरात्रि को उपमण्डल पुलिस अधिकारी ज्वाली, कर्ट टीम तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम जब रात्रि गश्त पर थी तो दौराने गश्त गांव रेय खास स्थित मैसर्ज भारत स्टोन क्रशर के समीप ब्यास नदी में एक पोकलेन मशीन अवैध खनन करती हुई पाई गई । इसी दौरान एक जेसीबी तथा एक टिप्पर भी नदी में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए । मालिक मौके पर पहुंच गए, जिनके विरुद्ध खनन विभाग द्वारा नियमानुसार कंपाउंडिंग की कार्रवाई की गईl संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी से मौके पर तीनों आरोपी भागने में सफल हो गएl पोकलेन मशीन का कोई भी मालिक मौके पर उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद मशीन को कब्जे में लेकर थाना फतेहपुर लाया गया ।खनन निरीक्षक विनय कुमार द्वारा प्रस्तुत शिकायत के आधार पर पुलिस थाना फतेहपुर में अभियोग संख्या 76/2026, दिनांक 11.07.2026, के तहत धारा 329(3) एवं 303(2) भारतीय न्याय संहिता धारा 21(1) माइंस एंड मिनरल्स एक्ट ,1957 तथा धारा 15 एनवायरनमेंट (प्रोटेक्शन ) एक्ट , 1986 के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है । मामले की आगामी जांच जारी हैl पुलिस जिला नूरपुर अवैध खनन के विरुद्ध अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है । आम नागरिकों से अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर