सीटू की जिला कमेटी की बैठक संपन्न, मजदूर-किसान आंदोलनों की रूपरेखा तय

 सीटू की जिला कमेटी की बैठक संपन्न, मजदूर-किसान आंदोलनों की रूपरेखा तय


मंडी : अजय सूर्या /

 सीटू जिला कमेटी की बैठक ताराचंद भवन में जिला उपाध्यक्ष गुरदास वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रेहड़ी-फड़ी, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, 102-108 एंबुलेंस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सफाई मजदूर यूनियनों से जुड़े जिला कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार पर स्कीम वर्करों तथा मनरेगा मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों की जगह चार श्रम संहिताएं लागू किए जाने से मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे और उनका शोषण बढ़ेगा। साथ ही मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना को ग्रामीण मजदूरों के हितों के विपरीत बताते हुए रोजगार के अवसर घटने पर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में आगामी आंदोलनों की रणनीति भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को शिमला में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान-मजदूर अधिवेशन में मंडी जिला से बड़ी संख्या में मजदूर और किसान भाग लेंगे। वहीं 29 जुलाई को दिल्ली में होने वाले मजदूर-किसान अधिवेशन में भी मंडी से सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके अलावा 10 अगस्त को मंडी, सरकाघाट, जोगिंदरनगर और बाली चौकी में जेल भरो आंदोलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सैकड़ों लोग गिरफ्तारी देंगे।

बैठक में सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा सहित गोपेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेश सरवाल, बिमल शर्मा, सुदर्शन, नरेश कुमार, अंजुला, गोदावरी, ललिता, दया देवी, सुमित कुमार, तिरुमल और धनंजय समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर