भवारना क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों पर सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए: विपिन सिंह परमार

 भवारना क्षेत्र में पीलिया के बढ़ते मामलों पर सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए: विपिन सिंह परमार


पालमपुर

सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना एवं आसपास के क्षेत्रों में पीलिया (जॉन्डिस) के लगातार सामने आ रहे मामलों ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। एक ही क्षेत्र में 25 से अधिक लोगों के चपेट में आने की खबर अत्यंत चिंताजनक है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि प्रभावितों में बड़ी संख्या स्कूली बच्चों की बताई जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि यह मामला केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि दूषित पेयजल के कारण यह संक्रमण फैला है, तो इसकी निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को हल्के में लेने के बजाय युद्धस्तर पर कार्य करना चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था, पानी के सभी स्रोतों की नियमित जांच, क्लोरीनेशन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष चिकित्सा शिविर लगाए जाएं, ताकि बीमारी को आगे फैलने से रोका जा सके।

विधायक विपिन सिंह परमार ने बीएमओ भवारना तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने, मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पेयजल स्रोतों की तत्काल जांच एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर वास्तविक कारणों का शीघ्र खुलासा किया जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।


इस संबंध में बीएमओ भवारना डॉ. नवीन राणा ने बताया कि बरसात के मौसम में इस प्रकार के मामले सामने आना असामान्य नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दूषित पेयजल संक्रमण फैलने का प्रमुख कारण प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, मरीजों का समुचित उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित की जा रही है तथा जल शक्ति विभाग के साथ समन्वय बनाकर पानी के नमूनों की जांच भी करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उबला हुआ अथवा स्वच्छ पानी ही पिएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और पीलिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें।

 विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि वह जनस्वास्थ्य से जुड़े इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर पूरी गंभीरता के साथ लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा क्षेत्रवासियों के हितों और सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर