हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक वैठ आज जसूर में संपन्न
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक वैठ आज जसूर में संपन्न !
नूरपुर:-( विनय महाजन )
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक वैठक जिला कांगड़ा अध्यक्ष चमन पुंडीर की अध्यक्षता में आज जसूर में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम पृर्थी सिंह जो लगभग दो महीने पहले सेवानिवृत हुए थे तथा नागनी भडवार के रहने वाले थे उनकी अकस्मात मृत्यु होने पर उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिन्ट का मौन भी रखा गया।इस अवसर पर बैठक में सरकार का भी धन्यवाद किया गया जिसमे कल्याण मंच के पदाधिकारी के साथ जो पेंशन का भुगतान 07 से 10 तारीख के वीच देने का फैसला लिया गया था उसे अम्लीजामा पहनाने के लिए और यह भी आग्रह किया गया जनवरी 2016 के स्केल की जो देनदारियां लंबित पड़ी है उनके जल्दी से जल्दी देने की कृपा करेंl मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कल्याण मंच ने निवेदन किया कि सरकार द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति को जो आश्वसन दिया था जिसमे कर्मचारियों के बचे देय भत्तों के भुगतान करने के लिए अति शीघ्र मीटिंग बुलाई जाए। परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सीमित की बैठक गृह क्षेत्र में जो हुई थी उसमें उन्होंने प्रबंधन को आदेश दिए गए थे कि परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 3% डीए अप्रैल मई को दे दिए जाएंगे परन्तु उस पर आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है l बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया,शाम सिंह प्रेस सचिव,रणजोत सिंह सचिव, जोगिंदर सिंह पठानिया , आप्तू राम,मनोहर लाल कृष्ण कुमार, निर्मल सिंह के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे l
>
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें