नूरपुर शहर के अटल इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हुई 

 नूरपुर शहर के अटल इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हुई 


 नूरपुर:-(विनय महाजन)

 नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में अटल इंडोर स्टेडियम, नूरपुर में आयोजित एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का देर रात रोमांचक मुकाबलों के साथ इस वार भी  सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और पंजाब की 40 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ियों की भागीदारी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रतियोगिता के परिणामों में 80+ वर्ग में विनय ठाकुर एवं अनीश (ऊना) विजेता रहे, जबकि रविकांत एवं रजनीश (नूरपुर) उपविजेता बने। 90+ वर्ग में सुशील ठाकुर एवं गौतम (हमीरपुर) ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अनिल एवं शनि (लुधियाना) उपविजेता रहे। 100+ वर्ग में रजनीश एवं अतुल विजेता तथा तिलक ठाकुर एवं सुशील उपविजेता रहे। वहीं 110+ वर्ग में धीरेन्द्र वर्मा एवं रजनीश विजेता बने, जबकि तिलक ठाकुर एवं सुनील टाटा उपविजेता रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की सराहना करते हुए क्लब की पूरी टीम को बधाई दी।

नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अंकित सूरी ने प्रतियोगिता की सफलता का श्रेय पूरी आयोजन टीम को देते हुए कहा कि यह टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि भविष्य में क्लब इससे भी बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। साथ ही प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में क्लब के अध्यक्ष अंकित सूरी एवं नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्यों ने डीएसपी चंद्रपाल सिंह का देर रात तक प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर