ग्राम पंचायत कोटपलाहड़ी में आज कृष्णा रेसलिंग अकादमी का शुभारंभ समारोह

 ग्राम पंचायत कोटपलाहड़ी में आज कृष्णा रेसलिंग अकादमी का शुभारंभ समारोह


नूरपुर:-(विनय महाजन) 

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटपलाहड़ी में आज कृष्णा रेसलिंग अकादमी का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गयाl  इसमें नूरपुर के माननीय विधायक  रणबीर सिंह निक्का  ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की।इस अवसर पर  विधायक निक्का ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृष्णा रेसलिंग अकादमी क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनूप राणा, ग्राम पंचायत कोटपलाहड़ी की प्रधान कमलेश देवी , उप प्रधान कुलदीप सिंह , वार्ड सदस्य सुषमा देवी , सरोज देवी  पूर्व प्रधान जय सिंह , पूर्व प्रधान नीना देवी , पूर्व प्रधान रामू राम पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य विमला देवी , बूथ अध्यक्ष मोहिंदर प्रजापति , साथ लगती पंचायत हटली जमवाला के उप प्रधान मुनीश चौधरी , वार्ड सदस्य सुरेश डोगरा , पूर्व प्रधान प्रताप सिंह , पूर्व प्रधान सुभाष तथा लोहारपुरा पंचायत के उप प्रधान  बलविंदर "जोनू" सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह के अंत में विधायक  रणबीर सिंह निक्का  ने पहलवान  सूजन सिंह  एवं उनके परिवार को कृष्णा रेसलिंग अकादमी की स्थापना के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल क्षेत्र में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

इस अवसर पर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने अकादमी के लिए ₹51,000 तथा खिलाड़ियों की सुविधा हेतु एक वाटर कूलर प्रदान करने की घोषणा की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर