अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
अग्निवीर सामान्य प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी
पालमपुर, 13 जुलाई।
कर्नल विशाल शाह, सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने बताया है कि भर्ती वर्ष 2027 के कांगडा एवं चम्बा जिले के अग्निवीर सामान्य ड्युटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एस के टी, अग्निवीर ट्रेड मैन (दसवीं पास) और अग्निवीर ट्रेड मेंन (आठवीं पास), अग्निवीर वूमन एम पी, सिपाही फार्मा, सोल्जर टेक्निकल (एन ए) के सामान्य प्रवेश परीक्षा CEE 2026 के परिणाम जारी किये जा चूके है उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते है यदि किसी उम्मीदवार को परिणाम डाउनलोड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह निजी तौर पर अथवा ई-मेल aroplm11@gmail.com से सम्पर्क कर सकते हैं। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें