भूमि उपलब्ध होते ही प्रनोह में बनेगा 1.14 करोड़ रुपये का पंचायत भवन : यादविंद्र गोमा

 भूमि उपलब्ध होते ही प्रनोह में बनेगा 1.14 करोड़ रुपये का पंचायत भवन : यादविंद्र गोमा

पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर होंगे विकास कार्य


पंचरुखी,  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि विकासखंड पंचरुखी की नवगठित ग्राम पंचायत प्रनोह के लिए पंचायत भवन का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भवन निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि भूमि उपलब्ध होते ही लगभग एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा।


यादविंद्र गोमा आज ग्राम पंचायत प्रनोह कर दौरे के दौरान आयोजित ग्राम सभा में भाग लेने के उपरांत अपने संबोधन में कह रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम पंचायत प्रनोह में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति प्रदान की जाएगी तथा पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग और जनसहभागिता से सभी आवश्यक विकासात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएंगे।


उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर