पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 2027 के लक्ष्य को लेकर संगठन ने किया आह्वान

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 2027 के लक्ष्य को लेकर संगठन ने किया आह्वान


पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता  त्रिलोक कपूर, संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष  रागिनी रकवाल, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रवक्ता  अनीता चौधरी, ग्रामीण मंडल की महामंत्री रंजना भट्ट, पालमपुर विकासखंड की नवनिर्वाचित अध्यक्ष  उषा देवी, उपाध्यक्ष  बिंदु देवी, नगर निगम पार्षद  किरना धीमान, जिला परिषद सदस्य  अर्जुन डोगरा उपस्थित रहीं।


बैठक का आयोजन दो सत्रों में किया गया।


प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक हैप्पी कुमार तथा पालमपुर शहरी मंडल के महामंत्री  हरीश वालिया ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को अधिक सशक्त बनाया जा सकता है तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है। साथ ही संगठन के कार्यक्रमों और गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष बल दिया गया।


द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष  रागिनी रखवाला ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण और योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पूर्ण निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता  त्रिलोक कपूर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने सोशल मीडिया को संगठन की सशक्त आवाज बताते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।


बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,500 देने के वादे को पूरा न किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं के साथ विश्वासघात बताया गया। साथ ही आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में लगभग 500 महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इसकी तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर