156 वर्ष पुराने बॉयज़ स्कूल नूरपुर का स्वतंत्र अस्तित्व बहाल करने की मांग और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एसडीएम नूरपुर के द्वारा

 156 वर्ष पुराने बॉयज़ स्कूल नूरपुर का स्वतंत्र अस्तित्व बहाल करने की मांग और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एसडीएम नूरपुर के द्वारा


नूरपुर : विनय महाजन /

 स्थानीय फ्री थिंकर्स क्लब, नूरपुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज एक ज्ञापन भेजकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉयज़), नूरपुर के स्वतंत्र अस्तित्व एवं पहचान को तत्काल बहाल करने की मांग की है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. विपोन महाजन ने कहा कि विद्यालय के विलय संबंधी प्रशासनिक निर्णय से क्षेत्र के लोगों में गहरी चिंता और असंतोष है।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 1869 में स्थापित यह विद्यालय 156 वर्षों की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है और प्रदेश के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। विद्यालय ने न्यायपालिका, सेना, प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व दिए हैं। इसमें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन जैसे महान व्यक्तित्व भी शामिल हैं।क्लब ने कहा कि यह विद्यालय विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। विद्यालय की स्वतंत्र पहचान समाप्त होने से छात्र नामांकन और शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि नूरपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक धरोहर है। इसे विलय कर इसकी स्वतंत्र पहचान समाप्त करना क्षेत्र की विरासत को कमजोर करने जैसा होगा।

फ्री थिंकर्स क्लब ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि विलय संबंधी आदेश वापस लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉयज़), नूरपुर का स्वतंत्र दर्जा तथा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से उसकी स्वतंत्र संबद्धता बहाल की जाए, ताकि इस ऐतिहासिक संस्थान की पहचान और गौरव सुरक्षित रह सके। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि सरकार ने जिला कांगड़ा में पालमपुर और उसके क्षेत्र में ऐसे स्कूलों का दर्जा बाहल कर दिया है लेकिन नूरपुर से इस मामले में भेदभाव किया है जिससे जनता में काफी रोष पनप रहा है क्योंकि अभी तक सरकार ने इस स्कूल का दर्जा हाई स्कूल तक रखा हैl नूरपुर की जनता की भावनाओं को मध्य नजर रखते हुए सरकार इस स्कूल को भी + 2 का दर्जा देl मौके पर क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद थे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर