नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई; 11 ग्राम चिट्टा के साथ महिला और एक युवक गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई; 11 ग्राम चिट्टा के साथ महिला और एक युवक गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस थाना डमटाल की टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव छन्नी (तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हि.प्र.) में एक घर की तलाशी लेकर 11 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया है। जानकारी एडिशनल एसपी डीसी वर्मा ने नूरपुर में देते हुए बताया कि पुलिस थाना डमटाल की टीम ने आज क्षेत्र में गश्त और नशीले पदार्थों की चेकिंग के संबंध में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिंकी (पत्नी दलीप कुमार, निवासी गांव व डा० छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा) अपने दामाद आकाशदीप (पुत्र सरफु सिंह, निवासी गांव व डा० महताबपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब) के साथ मिलकर अपने घर से आने-जाने वाले ग्राहकों को चिट्टा बेच रही है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कानून के नियमों का पालन करते हुए गवाहों के सामने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पहली मंजिल पर बने कमरे में लकड़ी की अलमारी के पास रखे नीले रंग के प्लास्टिक स्टैंड की ट्रे के अंदर एक काले रंग का लिफाफा मिला। लिफाफे को खोलकर देखने पर उसमें हल्के भूरे और सफेद रंग का पाउडर जैसा पदार्थ पाया गया।बरामद पदार्थ की जांच जब ड्रग डिटेक्शन किट से की गई, तो उसके चिट्टा होने की पुष्टि हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तोलने पर बरामद चिट्टा का कुल वजन 11 ग्राम निकला। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को सील करके अपने कब्जे में ले लिया है।आरोपियों की पहचान
1. पिंकी (उम्र 36 वर्ष), पत्नी श्री दलीप कुमार, निवासी गांव व डा० छन्नी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)2. आकाशदीप (उम्र 26 वर्ष), पुत्र श्री सरफु सिंह, निवासी गांव व डा० महताबपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब। के रूप मे हुई l इस मामले में पुलिस थाना डमटाल में एफआईआर संख्या 121/2026 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।मामले की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें