बंद नालियों से बढ़ी रिवालसर की परेशानी, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर; लोगों ने लगाई समाधान की गुहार

 बंद नालियों से बढ़ी रिवालसर की परेशानी, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर; लोगों ने लगाई समाधान की गुहार


रिवालसर : अजय सूर्या /

 रिवालसर बाजार में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान कई स्थानों पर नालियों के निर्माण और अवरुद्ध होने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नतीजतन जगह-जगह गंदा पानी जमा होने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

बंद पड़ी नालियों में लंबे समय से ठहरे गंदे पानी के कारण बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शाम होते ही मच्छरों की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नालियों की समय पर सफाई न होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न बनने से समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। उन्होंने नगर पंचायत रिवालसर से जल्द प्रभावी कदम उठाकर नालियों की सफाई कराने और जमा पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इस संबंध में नगर पंचायत रिवालसर के सचिव ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण अस्थायी रूप से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के सहयोग से जल्द ही नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर