तीसरे दिन भी सिविल अस्पताल ज्वाली की पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं, मरीज और कर्मचारी परेशान

 तीसरे दिन भी सिविल अस्पताल ज्वाली की पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं, मरीज और कर्मचारी परेशान


ज्वाली : दीपक शर्मा /

ज्वाली  सिविल अस्पताल ज्वाली में पेयजल संकट लगातार तीसरे दिन भी बना हुआ है। जलशक्ति विभाग अब तक अस्पताल की पानी की आपूर्ति बहाल करने में सफल नहीं हो पाया है। विभाग पिछले दो दिनों से आपूर्ति बहाल करने के दावे करता रहा, लेकिन अस्पताल में अब भी पानी नहीं पहुंचा है।


पानी की आपूर्ति ठप होने से मरीजों, उनके तीमारदारों तथा अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों को अस्पताल की साफ-सफाई के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, मंगलवार को जलशक्ति विभाग ने अस्पताल के टैंक से अस्थायी रूप से पानी उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन तीसरे दिन भी यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी।


अस्पताल की एसएमओ डॉ. श्रुति ने बताया कि इस समस्या से कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को अवगत करा दिया गया है। साथ ही जलशक्ति विभाग को इस संबंध में लिखित शिकायत भी भेज दी गई है।


उधर, जलशक्ति विभाग ज्वाली के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) लवकेश कुमार ने बताया कि मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। नई मोटर लगाई जा रही है और शाम तक अस्पताल की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर