जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

 जिला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

- वेबसाइट कार्य एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश
- इसी माह लांच होंगी वेबसाइट


जिला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइट विकसित किए जाने के संबंध में एक समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वेबसाइट निर्माण की प्रगति, उपलब्ध करवाई जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं तथा श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें श्रद्धालुओं को पारदर्शी, सरल एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। इन वेबसाइटों के माध्यम से श्रद्धालु मंदिरों का इतिहास, धार्मिक महत्व, पूजा-अर्चना का समय, प्रमुख उत्सवों की जानकारी, ऑनलाइन दान, आरती एवं विशेष पूजन की बुकिंग सहित अन्य आवश्यक जानकारियां एक ही मंच पर प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला की पांचों ट्रस्ट में रिक्त पदों को भरने का विज्ञापन एक ही दिन जारी किया जायेगा। इसके लिए मंदिर अधिकारी सारी औपचारिकताएं  इसी सप्ताह पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश दिए कि वेबसाइटों का डिज़ाइन उपयोगकर्ता-अनुकूल (यूज़र फ्रेंडली) हो तथा सभी आवश्यक जानकारी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही वेबसाइटों में साइबर सुरक्षा, नियमित अपडेट और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में मंदिर ट्रस्टों की आय-व्यय संबंधी जानकारी, संपर्क विवरण, श्रद्धालुओं के लिए शिकायत एवं सुझाव पोर्टल तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने एक हफ्ते में वेबसाइट पूर्ण करने के निर्देश किया। इसी माह इन वेबसाइट की लांचिंग की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग से श्रद्धालुओं को घर बैठे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा मंदिर ट्रस्टों के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को वेबसाइट निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

बैठक में संबंधित मंदिर ट्रस्टों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा तकनीकी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर